Posts

Showing posts with the label राम

लोगों की आस्था की प्रतिमूर्ति है– हमारे राम।

हरि अनंत हरि कथा अनंता। कहहि सुनहि बहुबिधि सब संता।। लगभग 500 वर्ष पूर्व कही गई यह बात आज भी उतनी ही सार्थक,उचित और प्रासंगिक है। जितनी वह तब थी। भगवान राम की कथा विभिन्न प्रकार से हजारों वर्षों से कहीं जा रही है।भगवान राम युगों - युगों से हमारे देश ही नहीं बल्कि दूनिया के अनेक देशों में जन आस्था के केंद्र में रहे हैं। देश दुनिया के संतों, चिंतकों और विचारकों ने राम पर बहुत कुछ लिखा है। महर्षि वाल्मीकि, तुलसीदास, संत कबीर से लेकर गुरुनानक देव,मीरा, महाकवि केशव, निराला, मैथिलीशरण गुप्त, महात्मा गांधी आदि सब ने अपने-अपने ढंग से लिखा है। युगों- युगों से राम नाम की आस्था का प्रवाह अविरल रहा है। महर्षि वाल्मीकि ने रामायण में राम अवतार के उद्देश्य और सिद्धांत को सुंदर ढंग से प्रतिपादित किया है उन्होंने राम को आतिमानवीय रूप में देखा है। गोस्वामी तुलसीदास ने तो राम को सुख-दुख, करुणा, अन्याय से लड़ने के लिए संघर्ष तक करने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में चित्रित किया है उनके राम मानवीय-मूल्यों, मर्यादाओं और आदर्शो के प्रतीक हैं जिनके माध्यम से तुलसी ने नीति, स्नेह, शील, विनय, त्याग जैसे उदा...