मणि मधुकर

 मणि मधुकर स्वातंत्र्योत्तर भारतीय साहित्य का प्रतिनिधित्व करने वाले विशिष्ट साहित्यकार है। मणि मधुकर का साहित्य एक बदलते हुए युग की तस्वीर को जीवंत रूप देता है। राजस्थान में जन्में और पले बढ़े मणि मधुकर को अपनी मातृभूमि से गहरा अनुराग था ।इसी कारण उनकी रचनाओं में मरूभूमि की मिट्टी की सौंधी गंध विद्यमान है। मणि मधुकर के चार उपन्यासों( सफेद मेमने ,पत्तों की बिरादरी ,मेरी स्त्रियां और पिंजरे में पन्ना )में तीन उपन्यासों के कथानको का घटना केंद्र राजस्थान का मरू अंचल है।

सफेद मेमने उपन्यास में अकेलापन ,संत्रास , ऊब ,सेक्स विसंगति और रेगिस्तान की मनहूस जिंदगी को चित्रित किया है ।सफेद मेमने उपन्यास रेगिस्तान के अंतहीन विस्तार पात्रों की मनः स्थिति ,उनके निर्जीव मनहूसियत भरे जीवन की ओर संकेत करता है। मेमने अभिशप्त मानवीय स्थिति को प्रतीकात्मक रूप से सूचित करता है ।इस कृति में सभी पात्र अपनी जिंदगी को मजबूरीवस धोते हैं ।उनके लिए जीवन निरर्थक है ।मणि मधुकर ने राजस्थान के नेगिया गांव के धूल दूसरित स्थिति के माध्यम से आज के अभिशप्त मानव के यथार्थ एवं वास्तविक रूप को उजागर किया है ।समाज के दलित शोषित समूह का एक सार्वजनिक यथार्थ रूप सफेद मैंने में चित्रित हुआ है।

पत्तों की बिरादरी उपन्यास की कथा यात्रा देश के विभाजन के साथ साथ ही एक ही परिवेश में पले और संस्कृति में ढले इंसानों के बट जाने और इंसानियत के मिट जाने की प्रक्रिया से शुरू होती है ।यह उपन्यास सरहद की अपनी कथा यात्रा है जिसमें सीमांत पर बसें लोगों की पीड़ा, यंत्रणा, जिजीविषा और उत्कट आकांक्षा को व्यवस्थित ढंग से रुपायित किया गया है ।बेहतर कल की उम्मीद का मरमान्तक चित्रण उपन्यास की विशेष उपलब्धि है ।सूखा और अकाल जैसी स्थिति में इस सीमावर्ती क्षेत्र में जो सहायता शिविर लगाएं जाते हैं उनकी वास्तविकता को उजागर करना ही लेखक का मुख्य ध्येय है ।वास्तव में यह शोषण अन्याय के विरुद्ध विद्रोह की गाथा है।

पिंजरे में पन्ना उपन्यास में मणि मधुकर ने नगरबोध को ग्रामबोध में परिवर्तित किया है। पिंजड़े में पन्ना उपन्यास कुछ खानाबदोश लोगों, गाड़िया, लोहारों एवं सुरध्याणी ख्यालवालों को अत्यंत निकटता से सहेजता है ।मणि मधुकर ने अपने उपन्यासों का कथा स्थल मरुभूमि को चुना है ।इस चुनाव का उन्हें एक अप्रत्यक्ष लाभ मिला है कि स्थलों और प्रकृति के प्रति पल पलटते रूप का जीवन एवं स्वभाविक चित्र संभव हुआ है ।लेखक का रेत की आंधियां, खेजड़ी के गाछ और ऊंट की बलबलाहट से घनिष्ठ संबंध बना हुआ प्रतीक होता है ।मणि मधुकर ने उपन्यासों में जिस जनजीवन और परिवेश को लिया है। उनसे हमारे समाज के ऐसे चरित्र हैं। जो देशकाल और परिस्थितियों की सीमाओं का अतिक्रमण करके सार्वदेशिक और सर्वकालिक बन गए हैं।


Comments

Popular posts from this blog

लोगों की आस्था की प्रतिमूर्ति है– हमारे राम।

हिंदी भाषा और सिनेमा